Budget 2022: अब हिंदी या इंग्लिश में पढ़ें बजट अपने मोबाइल पर, सरकार ने लॉन्च किया App

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Jan, 2022 05:45 PM

now read the budget in hindi or english on your mobile

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। सरकार ने आम आदमी को बजट की जानकारी आसानी से उपलब्‍‍‍‍ध कराने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्‍च किया है। इस ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी में पूरा बजट उपलब्‍ध होगा। वित्‍त मंत्री...

बिजनेस डेस्कः वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। सरकार ने आम आदमी को बजट की जानकारी आसानी से उपलब्‍‍‍‍ध कराने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्‍च किया है। इस ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी में पूरा बजट उपलब्‍ध होगा। वित्‍त मंत्री सीतारमण के बजट पेश करने के तुरंत बाद ही बजट इस ऐप पर उपलब्‍ध हो जाएगा।

मोबाइल ऐप पर यूजर अपनी सुविधा के अनुसार बजट को हिंदी या अंग्रेजी में देख पाएंगे। इस ऐप का नाम यूनियन बजट मोबाइल ऐप है। बजट ऐप http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

संसद ऐप पर लाइव देखिये बजट
बजट-2022 को लाइव मोबाइल पर देखा जा सकेगा। इसके लिए डिजिटल संसद नाम से ऐप लॉन्‍च किया गया है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने बताया कि डिजिटल संसद ऐप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, सदनों के प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी, सदन पटल पर रखे जाने वाले पत्र के साथ 1947 से अब तक बजट पर हुई चर्चाएं भी उपलब्ध हैं। इस ऐप पर आम बजट को लाइव देख सकेंगे।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!