बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 219 अंक मजबूत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 May, 2021 10:19 AM

open market with gains bse strengthens 219 points

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 219.38 अंक और निफ्टी 92.05 पॉइंट ऊपर खुला। हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फॉर्मेसी कंपनी एरीस लाइफसाइंसेस के शेयर में 13% से ज्यादा का उछाल है।

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 219.38 अंक और निफ्टी 92.05 पॉइंट ऊपर खुला। हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फॉर्मेसी कंपनी एरीस लाइफसाइंसेस के शेयर में 13% से ज्यादा का उछाल है। गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 272.21 पॉइंट ऊपर 48,949.76 पर रहा था। निफ्टी 106.95 अंक की बढ़त के साथ 14,724.80 पर बंद हुआ था।

दिग्गज शेयरों का हाल 
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, टेक, महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सभी एशियाई बाजारों में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 36 पॉइंट ऊपर 29,368 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7 अंक की बढ़त के साथ 3,448 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 203 पॉइंट ऊपर 28,792 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 18 अंकों की बढ़त के साथ 3,197 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 18 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,324 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के बाद बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.93% की बढ़त के साथ 318.19 अंक ऊपर 34,548.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.37% की बढ़त के साथ 50.42 अंक ऊपर 13,632.80 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 33.97 पॉइंट ऊपर 4,201.56पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!