पासपोर्ट बनवाना अब होगा आसान, देश के सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में खोला जाएगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Nov, 2018 04:35 PM

passport handling will now be easy

आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार मार्च, 2019 तक देश के सभी यानी 543 संसदीय क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलेगी। विदेश मंत्री वीके सिंह ने यह जानकारी दी है।

न्यूयॉर्कः आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार मार्च, 2019 तक देश के सभी यानी 543 संसदीय क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलेगी। विदेश मंत्री वीके सिंह ने यह जानकारी दी है।

बुधवार को वाणिज्‍य दूतावास में पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम लॉन्‍च किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए वीके सिंह ने कहा कि सरकार यह सुन‍िश्च‍ित करने में जुटी है कि किसी भी भारतीय नागर‍िक को पासपोर्ट लेने में कोई परेशानी न हो। फिर चाहे वह देश में पासपोर्ट बनाए या भारत के बाहर। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि भारत में पासपोर्ट सेवाओं की डिलीवरी में काफी बदलाव आया है।

पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम को लॉन्च करने के दौरान उन्होंने कुछ लोगों को पासपोर्ट भी सौंपे। इन पासपोर्ट्स का इसी सेवा के तहत नवीनीकरण किया गया था। सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट केे तहत भारतीय नागरि‍कों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। मौजूदा समय में देश में 236 पोस्‍ट ऑफ‍िस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। इसके अलावा देश के हर पोस्ट ऑफ‍िस में एक पासपोर्ट केंद्र खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी योजना भारत में हर मुख्य डाकघर में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र रखने की है ताकि लोगों को पासपोर्ट सेवाओं के लिए 50-60 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़े। मंत्री ने कहा कि 2017 में पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं में 19 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की गई है। मासिक आधार पर आवेदन जमा होने का आंकड़ा पहली बार दस लाख को पार कर गया है। पासपोर्ट सेवा प्रणाली के माध्यम से छह करोड़ से अधिक पासपोर्ट जारी किए गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!