Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Sep, 2026 04:11 PM

आभूषण कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। यह भुगतान 30 सितंबर, 2024 को हुए एकबारगी निपटान (ओटीएस) समझौते के तहत किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया
नई दिल्लीः आभूषण कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। यह भुगतान 30 सितंबर, 2024 को हुए एकबारगी निपटान (ओटीएस) समझौते के तहत किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने 14 बैंकों वाले समूह में से अबतक नौ बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया है। सभी भुगतान निर्धारित समयसीमा से पहले किए गए हैं। पीसी ज्वेलर ने पांच बैंकों के कुल बकाये में से भी 96 प्रतिशत से अधिक राशि का भुगतान कर दिया है।
कंपनी ने कहा कि अब इन बैंकों का चार प्रतिशत से भी कम बकाया रह गया है। वह इस शेष राशि का भुगतान भी इसी महीने पूरा कर कर्जमुक्त कंपनी बनने की राह पर है। यह ओटीएस 30 सितंबर, 2024 को पीसी ज्वेलर और 14 बैंकों के समूह के बीच हुआ था। इस समूह का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कर रहा है।
कंपनी पर मार्च, 2024 तक इन बैंकों का कुल कर्ज करीब 4,100 करोड़ रुपये था। बैंकों के इस समूह में एसबीआई के अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, करुर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल हैं।