Edited By Isha,Updated: 21 Feb, 2019 09:32 AM
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर स्थानीय बाजार में लगातार दिख रहा है पर देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बुधवार 20 फरवरी 2019 को पेट्रोल की कीमत 15 पैसे और डीजल की कीमतें 16 पैसे बढ़ी । आज राजधानी
बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर स्थानीय बाजार में लगातार दिख रहा है पर देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने वीरवार 21 फरवरी 2019 को पेट्रोल की कीमत 15 पैसे और डीजल की कीमतें 16 पैसे बढ़ी । आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.15 रुपए प्रति लीटर के करीब और डीजल 66.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल की कीमत
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
71.15 रुपए |
66.33 रुपए |
मुंबई |
76.79 रुपए |
69.47 रुपए |
कोलकाता |
73.25 रुपए |
68.12 रुपए |
चेन्नई |
73.87 रुपए |
70.09 रुपए |
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.15 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 73.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.79 रुपए और चेन्नई में 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
डीजल की कीमत
आज राजधानी दिल्ली में डीजल 66.33 रुपए और कोलकाता में 68.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 69.47 रुपए और चेन्नई में 70.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब के जालंधर की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 71.09 हो गए। वहीं लुधियाना में पेट्रोल 71.57 रुपए, अमृतसर 71.67 रुपए, पटियाला में 71.47 रुपए और चंडीगढ़ में 67.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
71.09 रुपए |
65.25 रुपए |
लुधियाना |
71.57 रुपए |
65.68 रुपए |
अमृतसर |
71.67 रुपए |
65.78रुपए |
पटियाला |
71.47 रुपए |
65.59 रुपए |
चंडीगढ़ |
67.29 रुपए |
63.18 रुपए |
कच्चे तेल की मार जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इस कारण भारतीय बाजार में आम आदमी पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महंगाई की मार जारी है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.30 फीसदी की गिरावट के बावजूद 66.88 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 57.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।