एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए क्या है आज नए भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Jun, 2020 10:12 AM

petrol and diesel prices again increased after one day relief

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि इस महीने लगातार 21 दिनों तक पेट्रो ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कल, यानी रविवार को इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन आज फिर दोनों

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि इस महीने लगातार 21 दिनों तक पेट्रो ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कल, यानी रविवार को इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन आज फिर दोनों ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस दिन जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ है। 

लगातार 21 दिनों तक दाम बढ़ने के बाद एक दिन मिली थी राहत 
सरकारी तेल कंपनियों ने इस महीने लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद रविवार को कीमत बढ़ोतरी में अवकाश लिया था लेकिन आज सोमवार को फिर बढ़ोतरी हो गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 80.38 रुपए से 5 पैसे बढ़ कर 80.43 रुपए पर चली गई। डीजल भी 13 पैसे की छलांग लगाते हुए 80.53 रुपए पर चला गया। यहां कल ही डीजल की कीमत 80.40 रुपए थी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है। 

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली 80.43 80.53
मुंबई 87.19 78.83
कोलकाता 82.10 75.64
चेन्नई 83.63 77.72

इस महीने डीजल 11.23 रुपए महंगा तो पेट्रोल 9.17 रुपए 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूं तो इस महीने के अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस महीने करीब-करीब बढ़ती ही रही। इसी का असर है कि पिछले 23 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपए प्रति लीटर चढ़ गया। 

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें 
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!