मोदी सरकार का तेल का खेल, पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Edited By Supreet Kaur,Updated: 20 Apr, 2018 01:58 PM

petrol and diesel prices are on record high

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जारी बढ़ोतरी का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिख रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने सरकार और आम जनता को चिंता में डाल दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम 55 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने हुए...

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जारी बढ़ोतरी का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिख रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने सरकार और आम जनता को चिंता में डाल दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम 55 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने हुए हैं।
PunjabKesari
55 महीनों की रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम
आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74.08 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 81.93 रुपए प्रति लीटर हैं। डीजल ने यहां 65.31 रुपए का आंकड़ा छू लिया है। इससे पहले सितंबर 2013 में दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76 रुपए तक पहुंची थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 76.78 रुपए और चेन्नई में 76.85 रुपए है।
PunjabKesari
70 के करीब पहुंचा डीजल
डीजल की क़ीमत दिल्ली में 65.31 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ है। सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है, जो 70 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 69.54 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में 68.01 रुपए और चेन्नई में यह 68.90 रुपए प्रति लीटर रही।
PunjabKesari
क्योें बढ़ रही कीमतें
कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 92 सेंट की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ यह 70.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के लिए अमेरिका में क्रूड ऑयल इन्वेंट्रीज में कमी बताई जा रही है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!