Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Oct, 2021 12:45 PM
अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रहने के बीच शुक्रवार को डीजल 30 पैसे और पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में आज पेट्रोल 101.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
बिजनेस डेस्कः अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रहने के बीच शुक्रवार को डीजल 30 पैसे और पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में आज पेट्रोल 101.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
पिछले 4 दिन में 70 पैसे महंगा हो चुका है पेट्रोल
इस सप्ताह काफी दिनों के बाद पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, इस समय कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 80 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। इसलिए सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं। इसी सप्ताह सोमवार से पेट्रोल जो महंगा होना शुरू हुआ, वह एक दिन विराम लेने के बाद रोज आगे बढ़ा। इस तरह से चार दिनों में ही यह 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
प्रमुख के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
101.89 |
90.17 |
मुंबई |
107.95 |
97.84 |
चेन्नई |
99.58 |
94.74 |
कोलकाता |
102.47 |
93.27 |
चंडीगढ़ |
98.08 |
89.90 |
पटना |
104.64 |
96.40 |
नोएडा |
99.21 |
90.78 |
(कीमत रुपए प्रति लीटर में)
आठ दिन में 1.55 रुपए महंगा हुआ डीजल
कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है। लेकिन भारत में खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। हालांकि बीते आठ दिनों में देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। इतने दिनों में ही यह 1.55 रुपये महंगा हा गया है।
यूरोप में ऊर्जा संकट के कारण कच्चे तेल में लगातार सात दिनों की तेजी के बाद पिछले दो दिनों में नरमी का रूख दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेट क्रूड नरम पड़कर 78.52 डॉलर प्रति पर और अमेरिकी क्रूड गिरकर 75.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।