Edited By vasudha,Updated: 02 Feb, 2020 02:00 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश करने के एक दिन बाद ही लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की जबकि डीजल का भाव 8...
बिजनेस डेस्क: बिजनेस डेस्क: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 12 सप्ताह तथा डीजल सात सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर आ गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल रविवार को नौ पैसे सस्ता होकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया जो 10 नवंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
नई दिल्ली |
73.10 रुपये |
66.14 रुपये |
कोलकाता |
75.77 रुपये |
68.54 रुपये |
मुंबई |
78.75 रुपये |
69.36 रुपये |
चेन्नई |
72.95 रुपये |
69.89 रुपये |
डीजल की कीमत भी आठ पैसे कम होकर 66.14 रुपये प्रति लीटर रह गयी। यह पिछले साल 18 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल आठ-आठ पैसे सस्ता होकर क्रमश: 75.77 रुपये, 78.75 रुपये और 75.95 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत कोलकाता में 5 पैसे, मुंबई में आठ पैसे और चेन्नई में सात पैसे कम हुई। एक लीटर डीजल आज कोलकाता में 68.54 रुपये, मुंबई में 69.36 रुपये और चेन्नई में 69.89 रुपये का बिका।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोज़ाना तय किए जाते हैं। सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल का नया दाम लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।