दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, जानें आज का नया रेट

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Sep, 2020 11:52 AM

petrol and diesel prices fall on second day know today s new rate

तेल कंपनियों ने आज दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 17 पैसे घटकर 81.55 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता और मुंबई में भी 17-17 पैसे सस्ता हुआ...

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 17 पैसे घटकर 81.55 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता और मुंबई में भी 17-17 पैसे सस्ता हुआ है। एक लीटर पेट्रोल कोलकाता में 83.06 रुपये और मुंबई में 88.21 रुपये का बिका। चेन्नई में यह 15 पैसे सस्ता होकर 84.57 रुपये प्रति लीटर रह गया।

PunjabKesari
दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमतें 22-22 पैसे कम होकर 72.56 रुपये और 76.06 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 79.05 रुपये और चेन्नई में 21 पैसे सस्ता होकर 77.91 रुपये प्रति लीटर के भाव- बिका।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार है

महानगर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 81.55 (-17 पैसे) 72.56 (-22 पैसे)
मुंबई 88.21 (-17 पैसे) 79.05 (-24 पैसे)
चेन्नई 84.57 (-15 पैसे) 77.91 (-21 पैसे)
कोलकाता 76.06 (-22 पैसे) 83.06 (-17 पैसे)


ऐसे चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!