Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Feb, 2021 11:06 AM
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। लगातार चार दिन दाम बढ़ने के बाद डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।
बिजनेस डेस्कः सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। लगातार चार दिन दाम बढ़ने के बाद डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल के दाम में आज 29 पैसे और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्च स्तर 88.14 रुपए प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.64 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल 78.38 रुपए और मुंबई में अब तक के उच्च स्तर 85.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 4.24 रुपए व 4.15 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।
जानें अपने शहर में तेल की कीमतें
शहर |
पेट्रोल (रुपए में) |
डीजल (रुपए में) |
दिल्ली |
88.14 |
78.38 |
मुंबई |
94.64 |
85.32 |
कोलकाता |
89.44 |
81.96 |
चेन्नई |
90.44 |
83.52 |
जालंधर |
89.17 |
80.09 |
लुधियाना |
89.73 |
80.59 |
बठिंडा |
89.08 |
79.99 |
पटियाला |
89.61 |
80.48 |
चंडीगढ़ |
84.83 |
78.09 |
नोएडा |
87.05 |
78.80 |
बेंगलुरु |
91.09 |
83.09 |
पटना |
90.55 |
83.58 |
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।