आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें?

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Sep, 2018 10:46 AM

petrol and diesel prices increased today again

देश की जनता तेल की कीमतों में लगी आग की मार झेल रही है। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए। शनिवार तक कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला केवल पेट्रोल तक सीमित था, लेकिन रविवार को डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

नई दिल्लीः देश की जनता तेल की कीमतों में लगी आग की मार झेल रही है। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए। शनिवार तक कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला केवल पेट्रोल तक सीमित था, लेकिन रविवार को डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

आज पेट्रोल के दामों में 17 पैसों की बढ़ोत्तरी के बाद कीमत 82.61 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल के दामों में 10 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद दाम 73.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम बस 90 रुपए छूने ही वाले हैं। रविवार को यहां पेट्रोल 89.97 रुपए पहुंच गया। डीजल यहां 78.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

शहर पेट्रोल प्रति लीटर (रुपए में) डीजल प्रति लीटर (रुपए में)
दिल्ली 82.61 73.97
मुंबई 89.97 78.53
कोलकाता 84.44 75.82
चेन्नई 85.87 78.20
जालंधर 87.95  73.73
लुधियाना 88.38 74.10
हिमाचल प्रदेश 83.63 74.24
हरियाणा 83.18 74.95

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि, डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ था। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को 89.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल के लिए 78.53 रुपए प्रति लीटर कीमत चुकानी पड़ेगी। 

PunjabKesariक्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के लिए डॉलर के अनुपात में रुपए की गिरती कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की महंगाई को जिम्मेदार बता रही हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!