Edited By Supreet Kaur,Updated: 23 Sep, 2019 12:04 PM
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के तेल संयंत्रों पर हुए हमले के बाद भारत में तेल के दाम में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर उछाल देखने को मिला है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल की ...
बिजनेस डेस्कः सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के तेल संयंत्रों पर हुए हमले के बाद भारत में तेल के दाम में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर उछाल देखने को मिला है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल की कीमत में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 7 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 1.88 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।वहीं डीजल का दाम 1.50 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है।
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 73.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में यह 79.57 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 76.60 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 73.66 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 72.82 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 76.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
शहर |
पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली |
73.91 |
66.93 |
मुंबई |
79.57 |
70.22 |
कोलकाता |
76.60 |
69.35 |
हरियाणा |
73.66 |
66.11 |
हिमाचल प्रदेश |
72.82 |
65.01 |
चेन्नई |
76.83 |
70.76 |
डीजल की कीमतें
दिल्ली में डीजल की कीमत 19 पैसे बढ़कर 66.93 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में इसकी कीमत 70.22 रुपए, कोलकाता में 69.35 रुपए, हरियाणा में 66.11 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 65.01 रुपए और चेन्नई में 70.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 73.84 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 74.42 रुपए, लुधियाना में 74.37 रुपए और पटियाला में 74.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर |
पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
जालंधर |
73.84 |
अमृतसर |
74.42 |
लुधियाना |
74.37 |
पटियाला |
74.27 |