पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नहीं लगी लगाम, आज फिर बढ़े दाम

Edited By Isha,Updated: 15 Jan, 2019 09:54 AM

petrol and diesel prices rises

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 29 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.41 रुपए और डीजल 64.47 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं मुंबई में

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 29 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.41 रुपए और डीजल 64.47 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे और डीजल में 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कीमतें बढ़ने के बाद मुंबई में अब पेट्रोल 76.05 रुपए और डीजल 67.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इससे पहले सोमवार को ही दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 38 पैसे और डीजल में 49 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.41 रूपए रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 76.05 रूपए प्रति लीटर, कोलकाता में 72.52 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 73.08 रुपए प्रति लीटर ,हिमाचल में 69.39 और हरियाणा में 71.32 प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.41 रूपए 64.47 रूपए
मुंबई 76.05 रूपए 67.69 रूपए
कोलकाता 72.52 रूपए 66.24 रूपए
चेन्नई 73.08 रूपए 68.09 रूपए
हिमाचल प्रदेश 69.39 रूपए 62.62 रूपए
हरियाणा 71.32 रूपए 64.43 रूपए

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 64.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 67.69 रुपए, कोलकाता में 66.24 रुपए, और चेन्नई में 68.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.44 रूपए, लुधियाना में 75.91 रूपए, अमृतसर 76.04 रूपए, पटियाला में 75.84  रूपए और चंडीगढ़ में 66.59 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.44 रूपए 64.44 रूपए
लुधियाना 75.91 रूपए 64.84 रूपए
अमृतसर 76.04 रूपए 64.97 रूपए
पटियाला 75.84 रूपए 64.78 रूपए
चंडीगढ़ 66.59 रूपए 61.40 रूपए

PunjabKesari
काफी समय से देखी जा रही थी कीमतों में गिरावट
इससे पहले गत 18 अक्टूबर के बाद पेट्रोलियम कीमतों में गिरावट का एक लम्बा सिलसिला देखा गया था और कुल मिलाकर पेट्रोल 14.54 रुपए तथा डीजल 13.53 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस क्रम में पेट्राल और डीजल राजधानी में क्रमश: 68.29 रुपए और 62.16 रुपए प्रति लीटर पर आ गया था। कीमतें बढ़ने का कारण पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा कारोबार करने वाली सरकारी कंपनियों ने लागत बढ़ने को बताया जा रहा है। पेट्रोलियम ईंधन लगातार छवें दिन महंगा हुआ है। नए साल में इनकी कीमतों में यह 7वीं वृद्धि है। नए साल में राजधानी में पेट्रोल 2 रुपए 12 पैसे और डीजल 2 रुपए 31 पैसे बढ़ चुके है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!