पैट्रोल 4.5 साल के रिकॉर्ड हाई पर और डीजल 70 रुपए के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Apr, 2018 12:13 PM

petrol crosses 4 5 year record high and diesel 70 rupees

पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम आदमी के लिए मुसीबत बढ़ा रहे हैं। रविवार को पैट्रोल अपने 4.5 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और दिल्ली में यह 74.03 रुपए प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर 2013 में पैट्रोल की कीमत इस भाव के ऊपर गई थी।

नई दिल्ली: पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम आदमी के लिए मुसीबत बढ़ा रहे हैं। रविवार को पैट्रोल अपने 4.5 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और दिल्ली में यह 74.03 रुपए प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर 2013 में पैट्रोल की कीमत इस भाव के ऊपर गई थी। वहीं, देश में सबसे महंगा डीजल चेन्नई में है। यहां डीजल पहली बार 70 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया। दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों में भी डीजल की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई पर हैं।

क्रूड की वजह से बढ़ रही हैं कीमतें
इंटरनेशनल मार्कीट के साथ इंडियन बास्केट में क्रूड की ऊंची कीमतों से पैट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में आम चुनाव के पहले मोदी सरकार भी एक्साइज ड्यूटी घटाकर कंज्यूमर्स को राहत देने का दबाव बढ़ रहा है। बता दें, इंडियन बॉस्‍केट में क्रूड के भाव पिछले महीने औसतन 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहे हैं। 

58 फीसदी महंगा हुआ क्रूड
इंडियन ऑयल की वैबसाइट के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 73.99 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में यह 81.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह से दिल्ली में डीजल की कीमत 64.93 रुपए प्रति लीटर है तो मुंबई में यह 69.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जून 2017 के बाद से कच्चे तेल की कीमतें इंटरनैशनल मार्कीट में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इकोनॉमी सर्वे के मुताबिक, FY-19 में यह 12 फीसदी और महंगा हो सकता है। वहीं, इंडियन बास्केट में क्रूड 10 महीनों में 58 फीसदी महंगा हो चुका है। महंगे क्रूड की वजह से पैट्रोल-डीजल की कीमतें लगतार बढ़ रही हैं, जिससे सीधे आम आदमी प्रभावित हो रहा है।

शहर               पैट्रोल                डीजल
दिल्ली           73.99/लीटर      64.93/लीटर
मुंबई             81.84/लीटर      69.14/लीटर
कोलकाता     76.70/लीटर       67.62/लीटर
चेन्नई          77.94/लीटर      70.45/लीटर
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!