पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम

Edited By Isha,Updated: 16 Feb, 2019 09:48 AM

petrol diesal price increase

कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) दोनों के रेट में फिर बढ़ोत्तरी हुई और यह रोज की तुलना में काफी

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) दोनों के रेट में फिर बढ़ोत्तरी हुई और यह रोज की तुलना में काफी ज्यादा है। आज दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल (diesel) के रेट 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 70.60 रुपए है वहीं डीजल 65.86 रुपए प्रति लीटर पर है।

कच्चे तेल में बड़ी उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें तीन माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आया। ओपेक और उसके सहयोगी देशों की ओर से तेल उत्पादन में कटौती किए जाने से भविष्य में इसकी कीमतें और बढ़ने की आशंका है। ब्रेंट क्रूड के दाम शुक्रवार को इस साल के उच्च स्तर 65.10 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। इसमें महज एक सप्ताह के भीतर ही 1 फीसदी का उछाल आया है। 

PunjabKesari
पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.60 रुपए 65.86 रुपए
मुंबई 76.23 रुपए 68.97 रुपए
कोलकाता 72.71 रुपए 67.64 रुपए
चेन्नई 73.28 रुपए 69.57 रुपए

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.60 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 72.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.23 रुपए और चेन्नई में 73.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

PunjabKesari
डीजल की कीमत
आज राजधानी दिल्ली में डीजल 65.86 रुपए और कोलकाता में 67.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 68.97 रुपए और चेन्नई में 69.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.63 रुपए, लुधियाना में 76.14 रुपए, अमृतसर 76.25 रुपए, पटियाला में 76.04 रुपए और चंडीगढ़ में 66.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.63 रुपए 65.81 रुपए
लुधियाना 76.14 रुपए 66.24 रुपए
अमृतसर 76.25 रुपए 66.35 रुपए
पटियाला 76.04 रुपए 66.15 रुपए
चंडीगढ़ 66.77 रुपए 62.73 रुपए

 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!