Edited By Isha,Updated: 05 Dec, 2018 09:36 AM
पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार बुधवार को भी जारी रहा। दिल्ली में अब पेट्रोल 71.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का दाम भी घटकर 66.39 रुपए प्रति लीटर हो
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार जारी है पर आज आम जनता को इसपर कोई कटौती नहीं मिली। दिल्ली में कल की तरह पेट्रोल 71.72 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम भी 66.39 रुपए प्रति लीटर रहा। मुंबई में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 77.29- 69.48 रूपए हो गई है। लगातार घट रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर ब्रेक लग सकती है क्योकि आनेवाले दिनों में तेल के दाम दोबारा बढ़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण भारत में तेल का आयात महंगा हो जाएगा.
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
71.72 रूपए |
66.39 रूपए |
मुंबई |
77.29 रूपए |
69.48 रूपए |
चेन्नई |
74.41 रूपए |
75.44 रूपए |
कोलकाता |
73.75 रूपए |
68.12 रूपए |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दिनों आई गिरावट के कारण पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है हालांकि, तेल आपूर्तिकर्ता देशों का समूह ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की संभावनाओं के कारण शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी आई।
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 76.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 77.49 रुपए, लुधियाना में 77.20 रुपए और पटियाला में 77.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर |
पेट्रोल के दाम रूपए में |
जालंधर |
76.73 रूपए |
अमृतसर |
77.49 रूपए |
लुधियाना |
77.20 रूपए |
पटियाला |
77.25 रूपए |
आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में कीमत फोन पर जान सकते हैं।