तेल की बढ़ती कीमतों से लोग बेहाल, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Edited By Supreet Kaur,Updated: 13 Sep, 2018 02:04 PM

petrol diesel price increased today

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं। एक दिन की राहत के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। दिल्ली में डीजल 11 पैसे और पेट्रोल 13 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ........

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं। एक दिन की राहत के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। दिल्ली में डीजल 11 पैसे और पेट्रोल 13 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 73.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 88.39 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 82.87 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 81.59 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 82.05 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 84.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 81.00
मुंबई 88.39
कोलकाता 82.87
हरियाणा 81.59
हिमाचल प्रदेश 82.05
चेन्नई 84.19

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 73.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 77.58 रुपए, कोलकाता में 74.93 रुपए, हरियाणा में 74.05 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 73.37 रुपए और चेन्नई में 77.25 रुपए प्रति लीटर है।

शहर  डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 73.08
मुंबई 77.58
कोलकाता 74.93
हरियाणा 74.05
हिमाचल प्रदेश 73.37
चेन्नई  77.25

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 86.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 86.88 रुपए, लुधियाना में 86.74 रुपए और पटियाला में 86.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 86.31
अमृतसर 86.88
लुधियाना 86.74
पटियाला   86.68

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!