Edited By Isha,Updated: 09 Jan, 2019 09:04 AM
पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार जारी है पर आज आम जनता को इसपर कोई कटौती नहीं मिली। दिल्ली में कल की तरह पेट्रोल 68.50 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम भी 68.50 रुपए प्रति लीटर रहा। लगातार
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार जारी है पर आज आम जनता को इसपर कोई कटौती नहीं मिली। दिल्ली में कल की तरह पेट्रोल 68.50 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम भी 62.24 रुपए प्रति लीटर रहा। लगातार घट रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर ब्रेक लग सकती है क्योकि आनेवाले दिनों में तेल के दाम दोबारा बढ़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण भारत में तेल का आयात महंगा हो जाएगा।
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.50 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 74.16 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 70.64 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 71.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
68.50 रूपए |
62.24 रूपए |
मुंबई |
74.16 रूपए |
65.12 रूपए |
कोलकाता |
70.64 रूपए |
64.01 रूपए |
चेन्नई |
71.07 रूपए |
65.70 रूपए |
डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 62.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 65.12 रुपए, कोलकाता में 64.01 रुपए, और चेन्नई में 65.70 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 73.47 रूपए, लुधियाना में 73.94 रूपए, अमृतसर 74.08 रूपए, पटियाला में 73.87 रूपए और चंडीगढ़ में 64.79 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
73.47 रूपए |
62.25 रूपए |
लुधियाना |
73.94 रूपए |
62.65 रूपए |
अमृतसर |
74.08 रूपए |
62.78 रूपए |
पटियाला |
73.87 रूपए |
62.59 रूपए |
चंडीगढ़ |
64.79 रूपए |
59.28 रूपए |