पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर लगा ब्रेक, जानिए आज कितनी बढ़ी कीमतें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Jan, 2019 09:54 AM

petrol diesel prices cut petrol price hike

नए साल में पहली बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल की कीमतों में 8 पैसे की बढ़ोतरी की है। यही नहीं आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।

बिजनेस डेस्कः नए साल में पहली बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल की कीमतों में 8 पैसे की बढ़ोतरी की है। यही नहीं आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। ग्लोबल मार्केट कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं ऐसे में पेट्रोल की कीमतें तेजी से ऊपर जा सकती हैं। पिछले कई दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही थी। आज तेल के दाम में कटौती पर ब्रेक लग गया है। 

नए साल में पहली बार बढ़े दाम
इस साल एक जनवरी को पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की कटौती हुई थी। दो और तीन जनवरी को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन चार जनवरी को 21 पैसे और फिर 5 जनवरी को 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ। इसके बाद 6 जनवरी को कीमतों स्थिर रहीं, जबकि सोमवार सात जनवरी को कीमतें पहली बार बढ़ी हैं। 

PunjabKesari

कितना बढ़ा पेट्रोल का दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को पेट्रोल के दाम 68.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई। जिसके बाद इन दोनों शहरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.64, 74.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं बात अगर चेन्नई की करें तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद यहां पेट्रोल के दाम बढ़कर 71.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 68.50 62.24
मुंबई 74.16 65.12
कोलकाता  70.64 64.01
चेन्नई 71.07 65.70

PunjabKesari

कितना हुआ डीजल का दाम
देश के मुख्य महानगरों में आज डीजल एक दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त के बाद आज राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 62.24, 64.01, 65.12 और 65.70 रुपए प्रति लीटर हो गए है। 

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट

जालंधर 73.47 62.25
लुधियाना 73.94 62.65
अमृतसर 74.08 62.78
पटियाला 73.87 62.59
हरियाणा 69.82 62.82
हिमाचल प्रदेश 67.55 60.49

और बढ़ सकती हैं कीमतें
पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। 25 दिसंबर 2018 को 50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने वाला कच्चा तेल अब वापस 57 डॉलर प्रति बैरल तक आ पहुंचा है। ऐसे में एक बार फिर तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!