Edited By Supreet Kaur,Updated: 28 May, 2018 10:31 AM
पैट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत 15 पैसे और बढकर 78.27 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई। डीजल की कीमतें 11 पैसे इजाफे से 69.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पिछले 15 दिन से तेल में...
नई दिल्लीः पैट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत 15 पैसे और बढकर 78.27 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई। डीजल की कीमतें 11 पैसे इजाफे से 69.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पिछले 15 दिन से तेल में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इस दौरान पैट्रोल की कीमत 3.64 रुपए और डीजल की 3.24 रुपए बढ़ चुकी है।
राज्य |
पैट्रोल के रेट (रुपए) |
दिल्ली |
78.27 |
कोलकाता |
80.91 |
मुंबई |
86.08 |
चेन्नई |
81.26 |
पैट्रोल का दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली में पैट्रोल का दाम बढ़कर 78.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो वहां अब दाम 80.91 रुपए, मुंबई में 86.08 रुपए और चेन्नई में 81.26 रुपए हो गया है।
राज्य |
डीजल के रेट (रुपए) |
दिल्ली |
69.17 |
कोलकाता |
71.72 |
मुंबई |
73.64 |
चेन्नई |
73.03 |
डीजल की नई कीमतें
डीजल की बात करें दिल्ली में इसका दाम 69.17 रुपए हो गया है। अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में डीजल का भाव 71.72 रुपए, मुंबई में 73.64 रुपए और चेन्नई में 73.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
शहर |
पैट्रोल के रेट (रुपए) |
जालंधर |
83.53 |
अमृतसर |
84.08 |
लुधियाना |
83.83 |
पटियाला |
83.79 |
पंजाब में पैट्रोल 84 रुपए के पार
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां की जनता को भी पैट्रोल की कीमतों ने बेहाल कर दिया है। पंजाब में पैट्रोल 84 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। जालंधर में आज पैट्रोल 83.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 84.08 रुपए, लुधियाना में 83.83 रुपए और पटियाला में 83.79 रुपए के दाम पर बिक रहा है।