25 May/Petrol-Diesel Price: आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, 10 दिनों में चौथी बार बढ़ें पेट्रोल और डीजल के दाम, देखें नए रेट

Edited By Updated: 25 May, 2026 08:06 AM

petrol price diesel price fuel hike oil prices inflation india fuel rates

25 May/Petrol-Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर इजाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। लगातार बढ़ती फ्यूल कीमतों ने आम लोगों,...

 25 May/Petrol-Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर इजाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों के अंदर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। लगातार बढ़ती फ्यूल कीमतों ने आम लोगों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। देखें बड़े शहरों में आज के नए दाम...

चार बड़े शहरों में पेट्रोल के नए रेट
दिल्ली - 102.12 रुपये प्रति लीटर
मुंबई - 111.21 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता - 113.51 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई - 107.77 रुपये प्रति लीटर

डीजल के नए रेट
Delhi - 95.20 रुपये प्रति लीटर
Mumbai - 97.83 रुपये प्रति लीटर
Kolkata - 99.82 रुपये प्रति लीटर
Chennai - 99.55 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है कि 16 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले अप्रैल 2022 के बाद लंबे समय तक फ्यूल रेट लगभग स्थिर बने हुए थे। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले तेल कंपनियों ने कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी।

वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई दे सकता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थों, सब्जियों, किराने के सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!