पायनियर अर्बन गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय परियोजना पर करेगी 3,500 करोड़ रुपए का निवेश

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 06:18 PM

pioneer urban to invest rs 3 500 crore in a luxury residential project in gurugr

रियल एस्टेट कंपनी पायनियर अर्बन लैंड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने पर 3,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के सेक्टर-62 में

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी पायनियर अर्बन लैंड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने पर 3,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के सेक्टर-62 में सात एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना 'अलुरा' में करीब 250 अपार्टमेंट बनाएगी। परियोजना का निर्माण शुरू हो चुका है और इसे 2031 की दूसरी तिमाही में पूरा कर सौंपने का लक्ष्य है। 

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनीष पेरिवाल ने कहा कि इस परियोजना पर कुल 3,500 करोड़ रुपए का निवेश होने का अनुमान है। उन्होंने गुरुग्राम में संवाददाताओं से कहा, ''कंपनी इस निवेश के लिए इक्विटी, कर्ज और ग्राहकों से मिलने वाली अग्रिम राशि का इस्तेमाल करेगी।'' परियोजना का कुल निर्मित क्षेत्र 34 लाख वर्ग फुट है। इसमें अपार्टमेंट की कीमत 28 करोड़ रुपए से शुरू होती है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!