मुंबई को पीयूष गोयल का तोहफा, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 06:26 PM

piyush gift to mumbai millions of passengers will benefit

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि उनके मंत्रालय ने  3 साल के भीतर मुंबई में उपनगरीय रेल यातायात

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि उनके मंत्रालय ने  3 साल के भीतर मुंबई में उपनगरीय रेल यातायात की क्षमता दोगुनी करने की एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है जिसके तहत इस महानगर में 100 अतिरिक्त उपनगरीय गाडिय़ां शुरू की जाएंगी।

यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम
गोयल ने कहा कि अपने छात्र जीवन में स्वयं वह मुंबई में करीब 8 साल तक उपनगरीय गाडिय़ों से हैंडल के सहारे भीड़भाड़ में खड़े हो कर यात्रा किया करते थे। उन्हें उपनगरीय यात्रियों की तकलीफों का पूरा अंदाजा है। रेल मंत्रालय ने एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है जिसके तहत अगले तीन साल में उपनगरीय परिवहन की क्षमता दोगुनी कर दी जाएगी ताकि गाडिय़ों में किसी को गेट पर लटक कर असुरक्षित ढंग से यात्रा न करनी पड़े। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम है। 

लाखों यात्रियों को होगा फायदा 
रेल मंत्री के अनुसार, इन नई उपनगरीय सेवाओं के लागू होने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में भीड़भाड़ में कमी आएगी तथा परिवहन में तेजी आएगी। इससे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में रोजाना यात्रा करने वाले 77 लाख यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। रेल अधिकारियों के अनुसार ये सेवाएं कल मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में गोयल की उपस्थिति में आरंभ की जाएंगी। इन 100 सेवाओं में से 32 नई सेवाएं पश्चिम रेलवें की लाइन पर जबकि 68 सेवाएं मध्य रेलवे के अंतर्गत आरंभ की जाएंगी। इसके साथ पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के मुंबई में कुल उपनगरीय स्थानीय रेल सेवाओं की संख्या वर्तमान 2983 से बढ़कर 3083 तक पहुंच जाएगी।
PunjabKesari
अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम रेलवे में 17 नई सेवाएं 1 अक्तूबर से ‘अप’ दिशा में आरंभ की जाएंगी जबकि ‘डाउन’ दिशा में 15 नई सेवाएं आरंभ की जाएंगी। पश्चिम रेलवे वर्तमान में 1323 उपनगरीय सेवाएं संचालित करती है। इन सेवाओं के जुड़ऩे के बाद पश्चिम रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1355 तक पहुंच जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे में दो अक्तूबर से 14 उपनगरीय सेवाएं ‘हार्बर लाइन’ पर और 14 सेवाएं ‘ट्रांस-हार्बर लाइन’ पर आरंभ की जाएंगी।

‘मेन लाइन’ पर 16 उपनगरीय सेवाएं एक नवंबर से आरंभ की जाएंगी तथा ‘हार्बर’ एवं ‘ट्रांस-हार्बर लाइन’ पर 24 सेवाएं 31 जनवरी, 2018 से आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर मध्य रेलवे में 68 सेवाएं आंरभ की जाएंगी। मध्य रेलवे वर्तमान में 1660 उपनगरीय सेवाओं का संचालन करती है। इन सेवाओं के जुडऩे के बाद मध्य रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1728 तक पहुंच जाएंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!