PMI: सेवा गतिविधियों में अक्तूबर में लगातार दूसरे महीने सुधार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 01:58 PM

pmi  continuous second month improvement in service activities in october

मांग की स्थिति में सुधार और नए आर्डर बढ़ने से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अक्तूबर में लगातार दूसरे महीने सुधार रहा। एक मासिक सर्वे के अनुसार जून के बाद नए आर्डर में सर्वाधिक तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। निक्केई इंडिया र्सिवसेज पी.एम.आई....

नई दिल्लीः मांग की स्थिति में सुधार और नए आर्डर बढ़ने से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अक्तूबर में लगातार दूसरे महीने सुधार रहा। एक मासिक सर्वे के अनुसार जून के बाद नए आर्डर में सर्वाधिक तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। निक्केई इंडिया र्सिवसेज पी.एम.आई. (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) व्यापार गतिविधियां अक्तूबर में 50.7 रही। यह क्षेत्र में हल्की वृद्धि का संकेत है क्योंकि यह दीर्घकालीन श्रृंखला औसत 54.7 से कम बना हुआ है। पी.एम.आई. के तहत 50 से अधिक का मतलब विस्तार और उससे कम अंक संकुचन को बताता है।

आई.एच.एस. मार्कीट में अर्थशास्त्री और रिपोर्ट तैयार करने वाली आशना दोधिया ने कहा, ‘‘सेवा क्षेत्र में जून के बाद नए कारोबार में तीव्र वृद्धि हुई है।’’ उत्पादन जरूरतों को पूरा करने के लिए सेवा प्रदाताओं ने लगातार दूसरे महीने अधिक लोगों को नियुक्त किया। लेकिन रोजगार सृजन की दर सितंबर से धीमी है। इससे पहले, बुधवार को विनिर्माण क्षेत्र के लिए पी.एम.आई. जारी किया गया था। उसके अनुसार विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों की रफ्तार धीमी हुई हैं। निक्केई कंपोजिट आउटपुट सूचकांक अक्तूबर में 51.3 रहा जो सितंबर में 51.1 था। यह मद्धिम दर से वृद्धि को बताता है। हालांकि सेवा प्रदाताओं ने अगले 12 महीनों के लिए गतिविधियों को लेकर परिदृश्य सकारात्मक बताया है लेकिन व्यापार विश्वास का स्तर जून के बाद सबसे कम है। सर्वे में कहा गया है कि विशेषज्ञ कारोबारी विश्वास को जीएसटी से आने वाले समय में होने वाले लाभ से जोड़ रहे हैं। आशना ने कहा, ‘‘कंपोजिट पी.एम.आई. जून के बाद सर्वाधिक रहने को देखते हुए आई.एच.एस. मार्कीट का अनुमान है कि सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में 2017-18 में 6.8 प्रतिशत वृद्धि होगी।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!