PNB लाया महिलाओं के लिए खास स्कीम, फ्री में मिलेंगी ये 6 सुविधाएं

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Oct, 2020 02:50 PM

pnb brought special scheme for women these 6 facilities will be

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समय-समय पर देश की महिलाओं के लिए नई योजनाएं लेकर आता रहता है। इस बार बैंक महिलाओं के लिए पावर सेविंग्स अकाउंट की सुविधा लेकर आया है। ये महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है, जिसके जरिए आप खाता खुलवा

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समय-समय पर देश की महिलाओं के लिए नई योजनाएं लेकर आता रहता है। इस बार बैंक महिलाओं के लिए पावर सेविंग्स अकाउंट की सुविधा लेकर आया है। ये महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है, जिसके जरिए आप खाता खुलवा कर कई खास योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। इसमें आप संयुक्त खाता भी ओपन करा सकते हैं लेकिन इसके लिए खाते में पहला नाम महिला का होना चाहिए।

PunjabKesari

PNB ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएनबी ने अपने ट्विटर अकाउंट में इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा कि "पीएनबी पावर सेविंग्स महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना के तहत संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है लेकिन पहला नाम महिला का होना चाहिए।"

PunjabKesari

कितने रुपए से खुलवा सकते हैं खाता
इस खाते को आप गांव या शहर कहीं भी खुलवा सकते हैं। गांव में ये खाता आप 500 रुपए से खुलवा सकते हैं। इसके अलावा सेमी अर्बन एरिया में ये खाता आप 1000 रुपए से खुलवा सकते हैं। वहीं, शहरी इलाकों में यह खाता आप 2 हजार रुपए से ओपन करा सकते हैं। इस खाते को खुलवाने के लिए महिला का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

क्या है खाते की खासियत

  • इस खाते में आपको सालाना 50 पन्नों की चेकबुक फ्री मिलती है।
  • इसके अलावा NEFT की सुविधा फ्री में मिलती है।
  • बैंक खाते पर प्लेटिनम डेबिट कार्ड फ्री मिलता है।
  • फ्री SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है।
  • 5 लाख रुपए तक फ्री एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर मिलता है।
  • प्रति दिन आप 50 हजार रुपए तक की कैश निकासी कर सकते हैं।

  PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!