PNB scam: सरकार ने पूर्व MD, CEO उषा अनंत को पद से हटाया

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Aug, 2018 06:14 PM

pnb scam govt dismisses former md from service

सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) तथा इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

नई दिल्लीः सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) तथा इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

करीब 3 महीने पहले अनंतसुब्रमण्यम से इलाहाबाद बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में सभी अधिकार वापस ले लिए गए थे। सीबीआई ने 14,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में जो आरोपपत्र दायर किया था उसमें अनंतसुब्रमण्यम को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि, वह बैंक की कर्मचारी बनी हुई थीं। वह आज सेवानिवृत्त हो रही थीं लेकिन उन्हें सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया।

अनंतसुब्रमण्यम पीएनबी में दो बार नेतृत्व वाली भूमिका में रहीं। वह अगस्त, 2015 से मई, 2017 के दौरान प्रमुख के पद पर रहीं। उसके बाद वह इलाहाबाद बैंक में चली गईं। वह जुलाई, 2011 से नवंबर, 2013 के दौरान भी पीएनबी की कार्यकारी निदेशक रहीं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!