Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Aug, 2026 10:29 AM

Gold-Silver Price 7 august: शुक्रवार (7 अगस्त) को घरेलू व इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 748 रुपए (0.50%) की तेजी के साथ 1,49,606 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में
Gold-Silver Price 7 august: शुक्रवार (7 अगस्त) को घरेलू व इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 748 रुपए (0.50%) की तेजी के साथ 1,49,606 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 2522 रुपए (1.12%) का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,28,358 रुपए पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,298.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,299.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,318.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.86 डॉलर की तेजी साथ 62.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।