Gold Rate hike: थम गया सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला, 1,50,000 रुपए के पार पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 10:55 AM

price of 10 grams of gold has crossed the 1 50 000 mark

कई दिनों से सोने-चांदी में जारी गिरावट आज थम गई है। शुक्रवार (12 जून) को MCX पर कीमतों में बड़ी तेजी आई है। सोने का भाव 1234 रुपए की तेजी के साथ 1,50,166 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 3341 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,42,994 रुपए...

बिजनेस डेस्कः कई दिनों से सोने-चांदी में जारी गिरावट आज थम गई है। शुक्रवार (12 जून) को MCX पर कीमतों में बड़ी तेजी आई है। सोने का भाव 1234 रुपए की तेजी के साथ 1,50,166 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 3341 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,42,994 रुपए पर कारोबार कर रही थी। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों के भाव उछले हैं।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सर्राफा बाजार में निवेशकों का उत्साह कम रहा और सोना 2,100 रुपए टूटकर 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से 2,100 टूटकर 1,53,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। 

चांदी के भाव 2,45,700 रुपए (सभी कर सहित) प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहे। हाजिर सोना 4,072.21 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 63.18 डॉलर प्रति औंस रह गई। यह गिरावट तब आई जब बृहस्पतिवार को यूरोपियन केंद्रीय बैंक ने अपनी मुख्य ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे सख्त वैश्विक मौद्रिक नीति की संभरावनाएं और मजबूत हुईं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!