Edited By Supreet Kaur,Updated: 27 Apr, 2018 04:56 PM
वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की 11 चीनी मिलों ने अब तक 426.61 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 43.03 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
चंडीगढ़ः वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की 11 चीनी मिलों ने अब तक 426.61 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 43.03 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद मिल ने सर्वाधिक 7.40 लाख क्विंटल, रोहतक मिल 5.77 लाख क्विंटल, कैथल मिल 4.02 लाख क्विंटल, महम मिल 3.84 लाख क्विंटल, करनाल मिल 3.61 लाख क्विंटल, गोहाना मिल 3.77 लाख क्विंटल, जींद मिल 2.72 लाख क्विंटल, पानीपत मिल 2.75 लाख क्विंटल, सोनीपत मिल 2.81 लाख क्विंटल, पलवल मिल 2.57 लाख क्विंटल और हैफेड चीनी मिल असंध ने 3.74 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इन चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 10.23 प्रतिशत रही है।