म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार बढ़कर 22.23 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा

Edited By Isha,Updated: 10 Nov, 2018 01:37 PM

property base of mf increases to 22 23 lakh crores

म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्तूबर के अंत में बढ़कर 22.23 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। यह पिछले महीने से एक प्रतिशत वृद्धि को  दिखाता है। यह दिखाता है कि आई.एल. एंड एफ.एस. चूक जैसे मामलों के बावजूद उद्योग में मजबूती है।  एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन...

नई दिल्ली : म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्तूबर के अंत में बढ़कर 22.23 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। यह पिछले महीने से एक प्रतिशत वृद्धि को  दिखाता है। यह दिखाता है कि आई.एल. एंड एफ.एस. चूक जैसे मामलों के बावजूद उद्योग में मजबूती है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (ए.एम.एफ.आई.) के आंकड़ों के अनुसार 42 म्यूचुअल फंड कंपनियों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (ए.यू.एम.) सितम्बर के अंत तक 22.04 लाख करोड़ रुपए थी।

सभी कंपनियों का कुल संपत्ति आधार पिछले साल अक्तूबर में 21.41 लाख करोड़ रुपए था। ए.एम.एफ.आई. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.एस. वेंकटेश ने कहा कि खुदरा प्रवाह निवेश में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई और यह पिछले महीने के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत अधिक रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!