कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Jun, 2021 06:25 PM

property tax will not increase in mumbai due to corona virus

बई महानगर पालिका की मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता है, तब तक मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स में कोई इजाफा नहीं किया जाएगा। मेयर ने कहा कि मुंबईकरों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।

मुंबईः मुंबई महानगर पालिका की मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता है, तब तक मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स में कोई इजाफा नहीं किया जाएगा। मेयर ने कहा कि मुंबईकरों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। कोरोना वायरस की स्थिति जारी रहने तक इसमें कोई इजाफा नहीं किया जाएगा। हमें नहीं मालूम कि ऐसी स्थिति कब तक रहेगी। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि मुंबई में इस साल मुंबईकरों को अधिक प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना पड़ सकता है। पेडणेकर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का सिर्फ प्रस्ताव आया है, उसे मंजूरी नहीं मिली है।

दरअसल, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर विपक्षी दलों बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी, सपा और आम आदमी पार्टी ने शिवसेना पर जोरदार हमला बोला। लिहाजा शिवसेना बैकफुट पर आ गई। बीजेपी और कांग्रेस तो इसे अभी से चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करने लगी।

हर पांच साल के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में बदलाव होता है
बता दें कि BMC के कानून के हिसाब से मुंबई में हर पांच साल के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में बदलाव होता है। 2015 में इसमें सुधार किया गया था। इसके बाद साल 2020 में ही इसमें सुधार होना था लेकिन कोगजगकरोना संकट के चलते राज्य सरकार ने इस बढ़ोतरी को टाल दिया था। मार्च 2020 में अपने पहले बजट भाषण में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने कुछ टैक्सों में रियायत देने का ऐलान किया था।
 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!