Edited By Isha,Updated: 19 Feb, 2019 09:31 AM
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर स्थानीय बाजार में लगातार छवें दिन दिखा। हफ्ते के पहले दिन फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मंगलवार 18
बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर स्थानीय बाजार में लगातार छवें दिन दिखा। हफ्ते के पहले दिन फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मंगलवार 18 फरवरी 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे और डीजल की कीमतों में 6 पैसे की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.00 रुपए प्रति लीटर के करीब और डीजल 66.17 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है।
पेट्रोल की कीमत
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
71.00 रुपए |
66.17 रुपए |
मुंबई |
76.64 रुपए |
69.30 रुपए |
कोलकाता |
73.11 रुपए |
67.95 रुपए |
चेन्नई |
73.72 रुपए |
69.91 रुपए |
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.00 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 73.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.64 रुपए और चेन्नई में 73.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
डीजल की कीमत
आज राजधानी दिल्ली में डीजल 66.17 रुपए और कोलकाता में 67.95 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 69.30 रुपए और चेन्नई में 69.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
कल पंजाब में बजट पेश हुआ जिसमें आम जनता को पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी राहत मिली। पंजाब सरकार द्वारा कल पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 1 रूपए सस्ता किया गया। कल जालंधर में 75.80 था जिसके बाद आज पेट्रोल 70.95 हो गए। पेट्रोल के दाम सीधे- सीधे 5 रूपए कम हो गए। आज पंजाब की बात करें तो लुधियाना में पेट्रोल 71.42 रुपए, अमृतसर 71.52 रुपए, पटियाला में 71.33 रुपए और चंडीगढ़ में 67.15 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
70.95 रुपए |
65.09 रुपए |
लुधियाना |
71.42 रुपए |
65.52 रुपए |
अमृतसर |
71.52 रुपए |
65.52 रुपए |
पटियाला |
71.33 रुपए |
65.44 रुपए |
चंडीगढ़ |
67.15 रुपए |
63.03 रुपए |