छत्तीसगढ़ में 7.23 लाख हैक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई

Edited By ,Updated: 09 Dec, 2016 03:06 PM

rabi crop  vegetable growers

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की बुवाई जारी है। राज्य में अब तक 7 लाख हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बुवाई पूरी कर ली गई है। हालांकि, राज्य सरकार ने 18 लाख 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा है।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की बुवाई जारी है। राज्य में अब तक 7 लाख हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बुवाई पूरी कर ली गई है। हालांकि, राज्य सरकार ने 18 लाख 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की बुवाई तेजी से चल रही है। 

किसानों ने 7 लाख 23 हजार हैक्टेयर से अधिक रकबे में अनाज, दलहन, तिलहन और साग-सब्जी की बुवाई पूरी कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन के कृषि विभाग ने चालू रबी मौसम में 18 लाख 30 हजार हैक्टेयर में विभिन्न फसल बोने का लक्ष्य रखा है। अब तक 39 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई पूरी हो गई है। राज्य के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रबी मौसम में अनाज फसलों के अंतर्गत गेहूं, धान, मक्का और जौ-ज्वार की खेती की जाती है। इस रबी मौसम में अब तक लगभग 45 हजार हैक्टेयर में अनाज फसलों की बुवाई पूरी हो गई है।  

अग्रवाल ने बताया कि इस साल दलहनी फसलों के लिए 9 लाख 13 हजार हैक्टेयर का रकबा निर्धारित किया गया है। जिसमें से 4 लाख 74 हजार हैक्टेयर रकबे में दलहनी फसलों जैसे चना, मटर, मसूर, मूंग, उड़द, तिवरा, कुल्थी की फसल लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एक लाख 22 हजार हैक्टेयर में अलसी, राई-सरसों, तिल, सूरजमुखी, कुसुम और मूंगफल्ली की बुवाई किसानों ने पूरी कर ली है। इस साल दो लाख 89 हजार हैक्टेयर में तिलहनी फसलें लगाने की तैयारी विभाग द्वारा की गई है। मंत्री ने बताया कि राज्य के सब्जी उत्पादक किसानों द्वारा लगभग 80 हजार हैक्टेयर  में शीतकालीन साग-सब्जियों की बुवाई की जा चुकी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!