NSE बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल, शेयर 5% से अधिक चढ़ा

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 01:54 PM

ranked among the top 10 companies by market valuation on the nse

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया। बीएसई पर एनएसई के शेयर 1,800 रुपए पर...

नई दिल्लीः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया। बीएसई पर एनएसई के शेयर 1,800 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ, जो 1,785 रुपए के निर्गम मूल्य से 0.84 प्रतिशत अधिक है। 

कारोबार के दौरान शेयर 5.21 प्रतिशत बढ़कर 1,878 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई का बाजार मूल्यांकन 4,54,966.88 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ ही यह बीएसई पर बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 16,67,750.07 करोड़ रुपए रहा। इसके बाद भारती एयरटेल 11,32,338.92 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक 11,26,035.78 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 9,57,570.88 करोड़ रुपए, एसबीआई 9,12,415.14 करोड़ रुपए, टीसीएस 7,57,627.53 करोड़ रुपए, बजाज फाइनेंस 6,15,435.85 करोड़ रुपए, लार्सन एंड टुब्रो 5,32,457.60 करोड़ रुपए, एलआईसी 5,13,716.31 करोड़ रुपए और एनएसई 4,54,966.88 करोड़ रुपए के बाजार मूल्यांकन के साथ शामिल हैं। 

एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से इस सूची में दसवें स्थान पर है। यह 4,54,845.62 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर और 4,46,985.57 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण वाली सन फार्मा से आगे है। एनएसई के प्रतिद्वंद्वी बीएसई का बाजार मूल्यांकन 1,31,946.42 करोड़ रुपए है। एनएसई के 22,569 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन करीब छह गुना अभिदान मिला था। इसमें संस्थागत खरीदारों की मजबूत मांग रही। यह आईपीओ 2024 में हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपए के आईपीओ के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम था। इसने 2022 में आए एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपए के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!