कोरोना के खिलाफ टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, सिलेब्रिटी और बिजनसमैन कर रहे तारीफ

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Mar, 2020 06:00 PM

ratan tata who came forward to help after ambani mahindra

कोरोना वायरस से निपटने के लिए टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि इसके लिए इमर्जेंसी रिसोर्स की जल्द से जल्द आपूर्ति होनी चाहिए। इससे पहले वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ का ऐलान किया था।

बिजनेस डेस्कः कोरोना वायरस से निपटने के लिए टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि इसके लिए इमर्जेंसी रिसोर्स की जल्द से जल्द आपूर्ति होनी चाहिए। इससे पहले वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ का ऐलान किया था। महिन्द्रा ग्रुप के आनंद महिन्द्रा ने कहा कि वह एक महीने की पूरी सैलरी देंगे।

PunjabKesari

कोरोना को कंट्रोल करने के लिए देश के सभी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल कर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। वे अपने जीवन और परिवार की परवाह छोड़कर इस मुहिम में जुटे हुए हैं। इंफेक्शन का डर इतना है कि वे घर तक नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उनको दो वक्त का खाना भी ठीक से नसीब नहीं हो रहा है। इन हालात में टाटा ग्रुप के ताज होटेल ने मुंबई में मेडिकल कर्मियों, मरीजों के लिए खाने का प्रबंध किया है।

PunjabKesari

मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में BMC ने कहा है कि हमने ताज कैटरर्स के साथ कोलैबोरेशन किया है। ताज होटेल की तरफ से बीएमसी के अस्पतालों में भर्ती मरीजों, डॉक्टरों और अन्य मेडिकल कर्मियों को खाने का प्रबंध किया गया है।

PunjabKesari

ताज होटेल की तरफ से किए जा रहे इस नेक काम पर कई सिलेब्रिटी और बिजनसमैन ने खुशी जताई है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ताज होटेल को सलाम किया है।

आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी टाटा ग्रुप की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टाटा ग्रुप संकट की घड़ी में हमेशा दूसरों से आगे खड़ा रहता है।

PunjabKesari

टाटा ग्रुप पहले ही ऐलान कर चुका है कि वह देशभर में अपने ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग साइट्स पर काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों तथा दिहाड़ी मजदूरों को पूरा वेतन देगा। टाटा की कुछ कंपनियों जैसे टाटा प्रॉजेक्ट्स में भारी तादाद में अस्थाई कर्माचारी कंस्ट्रक्शन गतिविधियों से जुड़े हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर कोई कर्मचारी किसी वजह से ऑफिस नहीं भी आता है, जैसे अभी लॉकडाउन में सबकुछ बंद है, उस परिस्थिति में भी सैलरी नहीं काटी जाएगी।

बुधवार को बिस्किट बनाने वाली कंपनी पार्ले प्रॉडक्ट ने घोषणा की थी कि वह अगले तीन सप्ताह के भीतर तीन करोड़ बिस्किट का पैकेट दान करेगी।
  
रिलायंस ग्रुप ने मुंबई में बीएमसी की मदद से कोरोना के लिए स्पेशल अस्पताल का निर्माण किया है। यह 100 बेड वाला अस्पताल है। बीएमसी की मदद से इसे दो हफ्ते में तैयार किया गया है। इस अस्पताल का नाम भी कोविड-19 रखा गया है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!