Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Feb, 2019 11:45 AM
भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के केन्द्रीय बोर्ड की बैठक 18 फरवरी के लिए टल गई है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इस बैठक में सरकार को दिए जाने वाले अंतरिम लाभांश बारे निर्णय होना है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के केन्द्रीय बोर्ड की बैठक 18 फरवरी के लिए टल गई है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इस बैठक में सरकार को दिए जाने वाले अंतरिम लाभांश बारे निर्णय होना है। पहले यह बैठक 9 फरवरी को होने वाली थी। यह 2019-20 का अंतरिम बजट पेश होने के बाद रिजर्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड की पहली बैठक है। इस बैठक को वित्त मंत्री भी संबोधित करने वाले हैं।
सूत्रों ने कहा कि बोर्ड इस बैठक में चालू वित्त वर्ष के अंतरिम लाभांश के केन्द्र सरकार के अनुरोध पर विचार करेगा। बोर्ड रिजर्व बैंक के पहले 6 महीने की कमाई पर गौर करने के बाद अंतरिम लाभांश का हस्तांतरण तय करेगा। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक का वित्त वर्ष जुलाई से जून होता है। पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने 10 हजार करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश दिया था।