RBI को मिला 'शहंशाह' का साथ, बैंक ग्राहकों को जागरूक करेंगे Big B

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Sep, 2020 02:21 PM

rbi gets  emperor  bank will make customers aware big b

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अब बैंक ग्राहकों को धोखेबाजों से बचने के लिए जागरूक करते दिखाई देंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए ‘बिग बी'' की सेवाएं ली हैं। रिजर्व बैंक की सार्वजनिक जागरूकता पहल

मुंबईः बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अब बैंक ग्राहकों को धोखेबाजों से बचने के लिए जागरूक करते दिखाई देंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए ‘बिग बी' की सेवाएं ली हैं। रिजर्व बैंक की सार्वजनिक जागरूकता पहल के तहत केंद्रीय बैंक ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से लेनदेन के बारे में बताता है। 

PunjabKesari

ग्राहकों को बताया जाता है कि लेनदेन करते समय उन्हें क्या करना चाहिए और किससे बचना चाहिए। अपने मुख्य ट्विटर हैंडल के अलावा रिजर्व बैंक का एक और ट्विटर खाता ‘आरबीआई से' है। बिग बी ने रविवार को इस पर एक संदेश डाला है। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि जागरूक होने के के लिए एक पाई खर्च करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जानकारी के अभाव में आपको अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ सकती है। 

PunjabKesari

नियामक पिछले एक साल से अधिक अंग्रेजी और हिंदी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में यह अभियान चला रहा है, जिससे अधिकतम लोगों तक पहुंचा जा सके। वह इन संदेशों को बार-बार दोहराता है जिससे लोग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को भूलें नहीं। रिजर्व बैंक ने अप्रैल की शुरुआत में इसी नाम से फेसबुक पेज शुरू किया था। बच्चन ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान डिजिटल बैंकिंग का प्रचार किया था। इसमें वह लोगों से यह कहते दिखे थे कि वे डिजिटल भुगतान अपनाएं और सुरक्षित रहें। ट्विटर पर रिजर्व बैंक सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है। 

उसने फालोअर्स की संख्या के मामले में अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फालोअर्स की संख्या 9.66 लाख है। वहीं फेडरल रिजर्व के फालोअर्स की संख्या 6.64 लाख और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.81 लाख है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!