RBL बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 04:21 PM

rbl bank to raise 1 billion from foreign investors through bond issuance

निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बॉन्ड जारी कर विदेशी निवेशकों से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने को मंजूरी दी है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने अमेरिकी प्रतिभूति

नई दिल्लीः निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बॉन्ड जारी कर विदेशी निवेशकों से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने को मंजूरी दी है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने अमेरिकी प्रतिभूति अधिनियम, 1933 के तहत एक 'यूरो मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम' (ईएमटीएन प्रोग्राम) को मंजूरी दी है, जो विनियामक, वैधानिक और अन्य स्वीकृतियों के अधीन है। 

बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्र के तहत स्वीकृत तरीकों से धन जुटाने के लिए एक या अधिक लेनदेन के माध्यम से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक के विदेशी मुद्रा बॉन्ड या किसी अन्य ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को मंजूरी दी है। निजी बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्रम और प्रतिभूतियों को जारी करने के संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई करने और निर्णय लेने के लिए बैंक की ऋण समिति को कुछ अधिकार सौंपने की भी मंजूरी दे दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!