इंफोसिस को झटका, RBS ने रद्द किया प्रोजेक्ट

Edited By ,Updated: 16 Aug, 2016 01:57 PM

rbs ibm

इंफोसिस के लिए आज एक निगेटिव खबर है। ब्रेक्सिट की वजह से कम्पनी को झटका लग सकता है। ब्रेक्सिट की वजह से आर.बी.एस. ने बैंक प्रोजेक्ट रद्द किया है।

नई दिल्लीः इंफोसिस के लिए आज एक निगेटिव खबर है। ब्रेक्सिट की वजह से कम्पनी को झटका लग सकता है। ब्रेक्सिट की वजह से आर.बी.एस. (रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड) ने बैंक प्रोजेक्ट रद्द किया है। दरअसल इंफोसिस और आई.बी.एम. को 5 साल के लिए 30 करोड़ यूरो का आर.बी.एस. का प्रोजेक्ट मिला था और इस प्रोजेक्ट से इंफोसिस को 20 करोड़ यूरो मिलने थे।

 

आर.बी.एस. के बैंक प्रोजेक्ट रद्द होने से इस साल इंफोसिस को 5 करोड़ डॉलर का झटका लग सकता है। गौरतलब है कि कमजोर नतीजों के बाद कम्पनी ने गाइडेंस घटाकर 10.5-12 फीसदी किया था। वहीं अब इस झटके के बाद कम्पनी को अपनी गाइडेंस घटाकर 9.91 फीसदी करना पड़ सकता है।

 

3 हजार लोगों की नौकिरयों पर खतरा

- आर.बी.एस. ने डब्ल्यूएंडजी के लिए इंफोसिस और आई.बी.एम. के साथ 5 साल का आईटी कॉन्ट्रैक्ट किया था।

- आर.बी.एस. के ऐलान के बाद इंफोसिस ने अपने बयान में कहा, इंफोसिस डब्ल्यूएंडजी टैक्नोलॉजी, एप्लीकेशन डिलिवरी और टेस्टिंग सर्विस पार्टनर था।

- इस निर्णय से करीब 3000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!