किसी भी नए कोरोना वायरस वेरिएंट से भर्ती पर असर नहीं पड़ेगा: सर्वेक्षण

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Mar, 2022 10:16 AM

recruitment will not be affected by any new corona virus variant

देश के महामारी से उबरने के बीच अधिकांश क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों (73 प्रतिशत) का मानना ​​​​है कि कोविड-19 की किसी नई लहर के कारण भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

मुंबईः देश के महामारी से उबरने के बीच अधिकांश क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों (73 प्रतिशत) का मानना ​​​​है कि कोविड-19 की किसी नई लहर के कारण भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

देश भर में कोविड-19 के मामलों में जारी गिरावट के बीच 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना ​​​​है कि संक्रमण की किसी नई लहर का सभी क्षेत्रों में भर्ती की प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, जबकि 27 प्रतिशत उत्तरदाता भविष्य के बारे में निश्चित नहीं थे। जीनियस कंसल्टेंट्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

यह सर्वेक्षण, बैंकिंग और वित्त, इंजीनियरिंग, शिक्षा, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, मीडिया, तेल और गैस, और फार्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 1,468 अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऑनलाइन किया गया। 

इसके अलावा, सर्वेक्षण से पता चला कि 69 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं को वायरस के नए वेरिएंट के आने से नौकरी की असुरक्षा की भावना के बढ़ने की आशंका नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या नए वेरिएंट का डर अधिक हानिकारक हो सकता है, 71 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि यह उतना गंभीर नहीं होगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!