इंडियन ट्रैवलर्स के लिए दुनिया बिछा रही वीजा का रैड कार्पेट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2018 05:27 AM

red carpet on visa of the world for indian travelers

भारतीय पर्यटकों के लिए कई देशों ने पिछले 10 महीनों में अपने वीजा और एंट्री प्रोसीजर को उदार बनाया है। यानी कि उनके लिए रैड कार्पेट बिछाया है। इन देशों की सूची में जुडऩे वाला नया नाम यूनाइटेड अरब एमिरेट्स यानी यू.ए.ई. का है। इंडियन टूरिस्ट्स की...

नई दिल्ली: भारतीय पर्यटकों के लिए कई देशों ने पिछले 10 महीनों में अपने वीजा और एंट्री प्रोसीजर को उदार बनाया है। यानी कि उनके लिए रैड कार्पेट बिछाया है। इन देशों की सूची में जुड़ने वाला नया नाम यूनाइटेड अरब एमिरेट्स यानी यू.ए.ई. का है।

इंडियन टूरिस्ट्स की संख्या में हो रही बढ़ौतरी से इन देशों को होने वाली कमाई में खासा इजाफा हुआ है। यू.ए.ई. अब 48 घंटे का फ्री ट्रांजिट वीजा दे रहा है। 50 दिरहम (लगभग 1000 रुपए) देने पर इस पीरियड को 96 घंटे बढ़ाया भी जा सकेगा। पिछले साल दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सऊदी अरब के मुकाबले खासी ज्यादा थी। 

जापान, मिडल ईस्ट और सैंट्रल यूरोप के देशों में भी इंडियन टूरिस्ट्स की खूब आवभगत हो रही है। इसराईल ने मई में इंडियन टूरिस्ट्स के लिए वीजा फीस को 1700 से घटाकर 1100 रुपए करने की घोषणा की थी। उसने इसी महीने एक्सप्रैस वीजा स्कीम का भी ऐलान किया था जो सिर्फ  2 कार्यदिवस में मिल जाएगा। जापान ने इंडियन ट्रैवलर्स के शॉर्ट टर्म स्टे के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा नॉम्र्स को इस साल 1 जनवरी से उदार बनाया है। 

मिडल ईस्ट का ओमान अमरीका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जापान और 26 यूरोपीय देशों वाले शेंगेन एरिया के वीजा या रैजीडैंस परमिट वाले इंडियंस को वीजा ऑन अराइवल ऑफर कर रहा है। इस ऑफर के दायरे में वीजाधारक के जीवन साथी और उनके बच्चे भी आएंगे। यू.एन. वल्र्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक 2020 तक विदेश जाने वाले इंडियन ट्रैवलर्स की संख्या 2017 के 2 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो सकती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!