रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ बनी नंबर-1 कंपनी

Edited By Supreet Kaur,Updated: 19 Nov, 2019 02:42 PM

reliance industries created history market cap of 9 5 lakh crores

देश की दिग्‍गज कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (आरआईएल) ने नया इतिहास रचा है। आरआईएल देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 9.5 लाख...

नई दिल्लीः देश की दिग्‍गज कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (आरआईएल) ने नया इतिहास रचा है। आरआईएल देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
PunjabKesari
टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी
विशेषज्ञों के अनुसार टैरिफ बढ़ाने की खबरों के चलते सभी टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। इसी का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर दिख रहा है। NSE पर रिलायंस का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कोराबार कर रहा है। यह 1500 रुपए के ऊपर बना हुआ है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया का शेयर 28 फीसदी उछल गया है।
PunjabKesari
निवेशकों ने कमाए 30 हजार करोड़
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में आज 30 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ोत्तरी रही है। सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 924413 करोड़ रुपए पर बंद हुआ था। आज शेयर के 1508.45 रुपए पर पहुंचते ही मार्केट कैप 954424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया यानी एक झटके में निवेशकों की दौलत में 30 हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी हो गई।
PunjabKesari
देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियां

कंपनी मार्केट कैप (रुपए में)
रिलायंस इंडस्ट्रीज 9.5 लाख करोड़ 
टीसीएस (टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेस) 7.91 लाख करोड़
HDFC बैंक 6.95 लाख करोड़ 
HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड) 4.41 लाख करोड़ 
HDFC लिमिटेड 3.83 लाख करोड़ 
ICICI बैंक 3.21 लाख करोड़ 
कोटक महिंद्रा बैंक 3.10 लाख करोड़ 
ITC (इंडियन टोबैको कंपनी) 3.06 लाख करोड़
इन्फोसिस 3.03 लाख करोड़
SBI 2.92 लाख करोड़ 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!