Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 05:57 PM
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 33.8 फीसदी बढ़कर 570.5 करोड़ रुपए हो गया है।
नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 33.8 फीसदी बढ़कर 570.5 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 426.3 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 8 फीसदी घटकर 6,972.9 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 7,580.9 करोड़ रुपए रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का एबिटडा 1,745.3 करोड़ रुपए से घटकर 1,322.8 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 23 फीसदी से घटकर 19 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंफ्रा को 85.8 करोड़ रुपए का अतिरिक्त मुनाफा हो गया है।