कारोबारियों को राहत, GST में रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 04:21 PM

relief for businessmen last date for filing returns in gst extend

सरकार ने जी.एस.टी.आर-2 और जी.एस.टी.आर-3 फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें कि 31 अक्टूबर को करीब 30.81 लाख करदाताओं को जुलाई महीने के लिए जी.एस.टी.आर-2 फाइल...

नई दिल्लीः सरकार ने जी.एस.टी.आर-2 और जी.एस.टी.आर-3 फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें कि 31 अक्टूबर को करीब 30.81 लाख करदाताओं को जुलाई महीने के लिए जी.एस.टी.आर-2 फाइल करना था लेकिन अब इसमें थोड़ा विस्तार दे दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले जी.एस.टी.आर-1 फाइलिंग की आखिरी तारीख में विस्तार दिया गया था।
 

ये हैं नई तारीखें
अब जिन करदाताओं को जुलाई महीने के लिए 31 अक्टूबर 2017 तक जी.एस.टी.आर-2 फाइल करना था वो अब 30 नवंबर 2017 तक इसे फाइल करेंगे। यह ऐसे सभी करदाताओं के लिए राहतभरी बात है जिन्होंने अभी तक इसे फाइल नहीं किया था। वहीं जी.एस.टी.आर-3 की फाइलिंग के लिए भी अंतिम तारीख में विस्तार दिया गया है। अब जुलाई महीने के लिए जी.एस.टी.आर-3 फाइलिंग की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2017 होगी। पहले यह तारीख 10 नवंबर निर्धारित थी।

 

 

 

 

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!