Edited By Isha,Updated: 04 Dec, 2018 09:31 AM
पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से ये कटौती मुमकिन हो पा रही है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल 29 पैसे की कमी आई है।
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से ये कटौती मुमकिन हो पा रही है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल 29 पैसे की कमी आई है।
दिल्ली में गुरूवार को पेट्रोल की कीमत 71.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं और डीजल का भाव 66.39 रुपये पहुंच गया है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 77.29 रुपए और डीजल का दाम 69.48 रुपए दर्ज किया गया है, वहीं कोलकता में आज पेट्रोल की कीमत 73.75 और डीजल की कीमत 68.12 रुपए हुई।
देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। इसके बाद चारों जगहों पर क्रमश: दाम 71.72, 77.29 , 73.75 और 76.73 हुए।
शहर |
पेट्रोल की कीमत रुपए में |
डीजल की कीमत रुपए में |
नई दिल्ली |
71.72 रुपए |
66.39 रुपए |
मुंबई |
77.29 रुपए |
69.48 रुपए |
कोलकाता |
73.75 रुपए |
68.12 रुपए |
चेन्नई |
76.73 रुपए |
66.28रुपए |
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रेल 76.73 रुपए, अमृतसर में 77.34 रुपए, लुधियाना में 77.20 रुपए और पटियाला में 77.13 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर |
पेट्रोल की कीमत रुपए में |
डीजल की कीमत रुपए में |
जालंधर |
76.73 रुपए |
66.28रुपए |
अमृतसर |
77.34 रुपए |
66.81रुपए |
लुधियाना |
77.20 रुपए |
66.68रुपए |
पटियाला |
77.13 रुपए |
66.62रुपए |
आने वाले दिनों में बढ़ सकते है दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 62 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इस सप्ताह तेल उत्पादक समूह के ओपेक की बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन में कमी की संभावना ने भी कीमत में वृद्धि की है। यदि ओपेक और रूस एक साथ 6 दिसंबर की बैठक में तेल आपूर्ति को कम करने का फैसला करते हैं, तो कच्चे तेल का महंगा होगा। इसलिए, पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ जाएंगी।