RIL ने एक महीने में दिया 14% रिटर्न, जानिए ऑल टाइम हाई से है कितना दूर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Mar, 2022 02:10 PM

ril gave 14 return in one month know how far it is from all time high

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले एक महीने में 14 फीसदी तेजी आई है। इस दौरान बेंचमार्क सेंसेक्स में मात्र तीन फीसदी तेजी आई है।

बिजनेस डेस्कः भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले एक महीने में 14 फीसदी तेजी आई है। इस दौरान बेंचमार्क सेंसेक्स में मात्र तीन फीसदी तेजी आई है। रिलायंस का शेयर अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है। इस शेयर का ऑल टाइम हाई 2750 रुपए है और अभी यह इससे पांच फीसदी दूर है।

रिलायंस का शेयर बीएसई पर दोपहर बाद 12.30 बजे 0.77% तेजी के साथ 2597.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा था जबकि इस दौरान सेंसेक्स 275.54 यानी 0.48% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। टेक्निकली इस शेयर ने 2250 रुपए पर स्टॉन्ग बेस बनाया है। शॉर्ट टर्म में यह 2,700 से 2,750 रुपए तक जा सकता है जबकि लॉन्ग टर्म में 3,000 रुपए का आंकड़ा छू सकता है। रिलायंस अभी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

क्यों बढ़ रहा है शेयर
जानकारों का कहना है कि रिफाइनिंग मार्जिन में तेजी के कारण कंपनी के शेयरों में तेजी दिख रही है। तेल और गैस की कीमत में तेजी से कंपनी का सिंगापुर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) ऑल टाइम हाई पर है। इतना ही नहीं कंपनी का टेलिकॉम बिजनस भी जियोपॉलिटकल तनाव और महंगाई में तेजी से बेअसर रहा है। साथ ही कंपनी रिटेल बिजनस में भी अपनी संभावनाएं बढ़ा रही हैं। कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी बिजनस को लगातार बढ़ा रही है और इसके लिए उसने कई कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने हाल में Purple Panda Fashions Pvt. Ltd में 89 फीसदी हिस्सेदारी 950 करोड़ रुपये में खरीदी। इसके पास महिलाओं के इनरवियर और लॉन्ज वियर ब्रांड Clovia का मालिकाना हक है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रिलायंस का पेट्रोकेमिकल बिजनस में फायदा मिलेगा। कंपनी के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में भी तेजी की उम्मीद है जो रिलायंस के शेयरों के लिए अच्छी खबर है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!