रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.57 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 10:46 AM

rupee rises by 5 paise against the us currency to 95 57 per dollar in early trad

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई मुद्राओं में व्यापक सुधार के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आगे चलकर मुद्रा बाजार

मुंबईः कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई मुद्राओं में व्यापक सुधार के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आगे चलकर मुद्रा बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीतिक घटनाक्रम से तय होगी। कच्चे तेल की नरम कीमतें रुपए के लिए प्रमुख समर्थन बनी हुई हैं, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर में बढ़ोतरी के बाद डॉलर में मजबूती और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली रुपए के लिए मुख्य चिंताएं हैं। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.58 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 95.57 के स्तर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 100.70 पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.27 डॉलर प्रति बैरल पर था। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक बढ़कर 74,812.74 पर और निफ्टी 85.55 अंक की बढ़त के साथ 23,414.55 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,809.99 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!