रुपया मजबूत, विदेश घूमने का बेहतरीन मौका

Edited By ,Updated: 30 Mar, 2017 10:39 AM

rupee strong  best chance to travel abroad

पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और विदेशों में घूमने वालों के लिए एक सुखद समाचार है।

जालंधर: पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और विदेशों में घूमने वालों के लिए एक सुखद समाचार है। गत सोमवार को रुपया 17 माह के टॉप लैवल के पास बंद हुआ और इसके प्रदर्शन ने करंसियों के राजा ‘डॉलर’ सहित कई करंसियों को पानी में बहा दिया है। जिस के चलते घूमने-फिरने के शौकीन लोग अब सस्ते में विदेश यात्रा कर सकते हैं। भारतीय करंसी के मजबूत होने के साथ पर्यटकों को यात्रा के लिए कम खर्च करना पड़ेगा और यह विदेशी छुट्टी की योजना के लिए एक आदर्श समय जैसा हो सकता है।

यात्रा के लिए खर्च करने होंगे कम पैसे
एक बात जिस पर आप अभी विचार कर सकते हैं वह है विदेश में छुट्टियां मनाना। एक मजबूत रुपए का अर्थ है कि आप जिस देश में घूमने जाना चाहते हैं करंसी एक्सचेंज करने पर उस देश की करंसी अधिक मिलेगी। प्रभावी रूप से इसका मतलब है कि आपको अपनी यात्रा के लिए कम पैसा चुकाना होगा। इतना ही नहीं आप विदेश यात्रा दौरान जहां ज्यादा पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, वहीं अधिक उपहार भी खरीद सकेंगे। आइए 6 ऐसे देशों पर नजर डालते हैं जहां रुपए की मजबूती के चलते 1 वर्ष पहले की तुलना में इस बार आप वहां की अधिक करंसी प्राप्त कर सकते हैं।

इजिप्टः 52 पर्सैंट गिरी करंसी
गत वर्ष नवंबर में आई.एम.एफ. बेलआऊट प्राप्त करने के योग्य होने के लिए मिस्र ने बड़े पैमाने पर 48 पर्सैंट तक अपनी करंसी में गिरावट दर्ज की थी। अगर करंसी मार्कीट के लैवल पर देखा जाए तो यह गिरावट भारतीय करंसी रुपए के मुकाबले 52 पर्सैंट है। इसका मतलब है कि आप मिस्र के प्रसिद्ध पिरामिड्स और अन्य प्राचीन स्मारकों का भ्रमण सस्ते में कर सकते हैं।

तुर्कीः करंसी में 22 पर्सैंट आई गिरावट 
गत वर्ष असफल तख्तापलट, आतंकवादी हमलों और शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों का सामना कर रहे तुर्की में वहां की इकोनॉमी के साथ-साथ करंसी को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन तुर्की पर्यटकों के लिए काफी सुरक्षित है। इतना ही नहीं वह अपनी प्राचीन महिमा और संस्कृति को बनाए रखने में विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करने में सफल रहा है।

मलेशियाः 9.9 पर्सैंट कम करंसी का मूल्य
हाल के वर्षों में तेल और गैस की कीमतों में गिरावट के कारण मलेशियाई करंसी रिंगिट दबाव में है। वर्तमान में एक्सचेंज रेट 1 रिंगिट  के लिए 14 रुपए है जो कि वर्ष पहले 17 रुपए था। अगर पर्यटकों को एक सस्ती खरीदारी वाले गंतव्य की तलाश है तो वे मलेशिया में कुआलालम्पुर बाजार की यात्रा के लिए अपने बैग पैक कर सकते हैं।

चीनः करंसी में आई 6 पर्सैंट गिरावट 
चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी, अमरीका के साथ एक व्यापार युद्ध के हो-हल्ले के मध्य चीनी करंसी युआन जोकि करंसियों के राजा डॉलर की प्रतिद्वंद्वी है पर भी दबाव बढ़ रहा है। इसी दबाव का फायदा उठाते हुए आप चीन की ग्रेट वॉल पर लंबी पैदल यात्रा के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं और फॉरबिडन सिटी में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।

फिलिपीन्सः करंसी का मूल्य कम हुआ 8 पर्सैंट 
यूरोप में भू-राजनीतिक कारणों से फिलिपीन्स करंसी पेसो में भी गिरावट देखी जा रही है। इतना ही नहीं फिलिपीन्स करंसी में गत 20 फरवरी को एक दशक की सबसे बढ़ी गिरवाट भी दर्ज हुई। एक पेसो के लिए आपको करीब 1 रुपए 30 पैसे भारतीय करंसी देनी होगी। फिलिपीन्स में 7,100 से ज्यादा सुंदर द्वीप हैं जहां पर्यटक भ्रमण का लुत्फ उठा सकते हैं।

श्रीलंकाः 5 पर्सैंट आई करंसी में गिरावट
अपने पड़ोस से प्रेम करें और अपने पड़ोसी देशों में भी जाएं, खासकर जब आपको 1 रुपया के बदले 2.3 श्रीलंकाई रुपए (रुपया) मिलें। इंपोर्टों द्वारा डॉलर की मांग और बाजारों में सेल कम होने से श्रीलंका के रुपए में भी गिरावट आई है। श्रीलंकाई करंसी में आई इस गिरावट का फायदा उठाते हुए पर्यटक बेहतरीन समुद्री तटों, जंगलों व सुरंगों में घूमने का मजा ले सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!