रूस-यूक्रेन युद्ध सेमीकंडक्टर की आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है: आईटी राज्य मंत्री

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Apr, 2022 11:20 AM

russia ukraine war may affect semiconductor supply chain

कोरोना के बाद संकट से निकल रही ऑटो इंडस्ट्री पर इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध का ग्रहण लगता दिख रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान बुरी तरह से प्रभावित वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग की सप्लाई चेन, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण और बाधित हो सकती है। संसद को...

बिजनेस डेस्कः कोरोना के बाद संकट से निकल रही ऑटो इंडस्ट्री पर इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध का ग्रहण लगता दिख रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान बुरी तरह से प्रभावित वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग की सप्लाई चेन, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण और बाधित हो सकती है। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इस संघर्ष का नियॉन और हेक्साफ्लोरोबुटाडाइन गैसों की आपूर्ति पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है जो सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए आवश्यक हैं। इनका उपयोग चिप उत्पादन के लिए लिथोग्राफी प्रक्रियाओं में किया जाता है।

युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही
यूक्रेन और रूस नियॉन और हेक्साफ्लोरोबुटाडीन गैसों के प्रमुख आपूर्ति स्रोत हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन युद्ध ने सेमीकंडक्टर उद्योग सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई चेन यानी आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित किया है।’’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का सेमीकंडक्टर चिप्स के उत्पादन और ऑटोमोबाइल उद्योग पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग पहले से ही कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित था। अब रूस-यूक्रेन युद्ध और बाधा पैदा कर सकता है और सेमीकंडक्टर की आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है।’’
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!